हम असहाय एवं वंचित बच्चों के लिए शिक्षा और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करते हैं। हमारा उद्देश्य उन्हें साक्षर बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है। हम बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने, किताबें, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें नैतिक शिक्षा और संस्कार भी प्रदान करते हैं, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।